तालेबान ने अमरीका के साथ वार्ता को सकारात्मक बताया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106614-तालेबान_ने_अमरीका_के_साथ_वार्ता_को_सकारात्मक_बताया
तालेबान ने अमरीका के साथ आर्थिक एवं मानवाधिकारों के विषयों पर वार्ता की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०१, २०२१ ११:३२ Asia/Kolkata
  • तालेबान ने अमरीका के साथ वार्ता को सकारात्मक बताया

तालेबान ने अमरीका के साथ आर्थिक एवं मानवाधिकारों के विषयों पर वार्ता की।

तालेबान की अंतरिम सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रभारी ने अफ़ग़ानिस्तान के बारे में अमरीका के विशेष प्रतिनिधि से क़तर में कूटनीतिक, आर्थिक एवं मानवाधिकारों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

अफ़ग़ानिस्तान पर तालेबान के नियंत्रण के बाद दूसरे चरण की वार्ता में अमरीका और तालेबान के प्रतिनिधियों ने क़तर में वार्तालाप किया।  तालेबान की ओर से अमीर ख़ान मुत्तक़ी और अमरीका की ओर से टाम वेस्ट ने वार्ता में भाग लिया।

इस भेंटवार्ता में मुत्तक़ी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के पैसों को वापस किया जाए और मानवाधिकारों को राजनीति से अलग करके देखा जाए।इस द्विपक्षीय वार्ता के साथ ही तकनीकी विषयों पर अलग से बात की गई।

इसी बीच तालेबान के एक नेता अब्दुल क़ह्हार बल्ख़ी ने ट्वीट करके बताया कि अमरीका के साथ तालेबान की वार्ता कुल मिलाकर सकारात्मक रही।  दोनो पक्षों ने भविष्य में भी वार्तालाप करने पर सहमति जताई है। mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए