यूरोप के दिल में यूक्रेन और जार्जिया टाइम बम हैं" रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106676-यूरोप_के_दिल_में_यूक्रेन_और_जार्जिया_टाइम_बम_हैं_रूस
रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि नैटो में यूक्रेन और जार्जिया की सदस्यता यूरोप के दिल में टाइम बम है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०२१ ०५:४६ Asia/Kolkata
  • यूरोप के दिल में यूक्रेन और जार्जिया टाइम बम हैं

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि नैटो में यूक्रेन और जार्जिया की सदस्यता यूरोप के दिल में टाइम बम है।

सरगेई लावरोफ़ ने कहा कि नैटो को यूरोप के पूर्व में और रूसी सीमाओं की ओर आगे नहीं बढ़ना चाहिये।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार रूसी विदेशमंत्री ने गुरूवार को अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि मॉस्को अपने घटकों से कहेगा कि नैटो को पूरब की ओर नहीं बढ़ना चाहिये और वह प्रतिक्रिया में प्रतीक्षा में है।

इसी प्रकार रूसी विदेशमंत्री ने वाशिंग्टन और मॉस्को के मध्य कूटनयिक तनाव के बारे में भी कहा कि दोनों देशों के दूतावासों के कार्यों में जो समस्यायें हैं जल्द ही उनका समाधान हो जायेगा।

हालिया दिनों में यूक्रेनी और पश्चिमी अधिकारियों ने रूस के खिलाफ दावा किया है कि वह यूक्रेन की सीमा पर सेना तैनात कर रहा है और शीघ्र ही यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है जबकि रूसी अधिकारियों ने बारमबार कहा है कि यूक्रेन की सीमा पर उसकी सैन्य गतिविधियां सामान्य हैं किन्तु अमेरिका और उसके घटक रूस के साथ यूक्रेन की सीमा के हालात को तनावपूर्ण दिखाने की चेष्टा हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए