तालेबान ने विवाह समारोह पर हमला कर दिया मगर क्यों?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106686-तालेबान_ने_विवाह_समारोह_पर_हमला_कर_दिया_मगर_क्यों
तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान के तख़ार प्रांत में एक विवाह समारोह पर हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०२१ ११:२६ Asia/Kolkata
  • तालेबान ने विवाह समारोह पर हमला कर दिया मगर क्यों?

तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान के तख़ार प्रांत में एक विवाह समारोह पर हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गये।

समाचार एजेन्सी आवा की रिपोर्ट के अनुसार तख़ार प्रांत के स्थानीय सूत्र ने बताया है कि तालेबान के सुरक्षा बलों ने गुरूवार की रात को प्रांत के चाहआब उपनगर में एक विवाह समारोह पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाह समारोह में नाच-गाना हो रहा था जिसकी वजह से तालेबान ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस विवाह समारोह में पूर्व सरकार के कुछ कमांडर भी मौजूद थे।

इसी बीच तख़ार प्रांत में तालेबान के सूचना मामलों के ज़िम्मेदार अंसारुल्लाह अंसार ने समाचार एजेन्सी एजेन्सी आवा को बताया है कि चाहआब में एक मामला पेश आया था जिसकी जांच की जा रही थी और स्थानीय अधिकारियों ने आश्वासन दिलाया है कि वह मामले की जांच करेंगे।

कुछ समय पहले भी हथियारबंद लोगों ने अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के पूर्व में एक विवाह समारोह पर हमला कर दिया था जिसमें कई व्यक्ति हताहत व घायल हो गये थे। स्थानीय लोगों ने बताया है कि म्यूज़िक के विरोध में सशस्त्र लोगों ने विवाह समारोह पर हमला किया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए