इराक़ी राष्ट्रपति ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया 
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106730-इराक़ी_राष्ट्रपति_ने_आतंकवाद_से_मुकाबले_पर_बल_दिया
इराकी राष्ट्रपति ने आतंकवादी गुट दाइश के बचे खुचे- तत्वों से मुकाबले पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०२१ १४:४६ Asia/Kolkata
  • इराक़ी राष्ट्रपति ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया 

इराकी राष्ट्रपति ने आतंकवादी गुट दाइश के बचे खुचे- तत्वों से मुकाबले पर बल दिया है।

इराक से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस देश के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने कल कुर्दीस्तान के दो गांवों में दाइश के तत्वों द्वारा किये जाने वाले आतंकवादी हमलों की प्रतिक्रिया में ट्वीट किया और लिखा कि मख़मूर में पीशमर्गा के ठिकानों पर दाइश का हमला खतरनाक है और उसका तुरंत मुकाबला इस समय हमारी ज़िम्मेदारी है।

इसी प्रकार इराकी राष्ट्रपति ने आतंकवादी गुटों को खत्म करने के लिए इराकी सेना और पीशमर्गा के बलों के मध्य सहयोग को मज़बूत बनाये जाने की आवश्कता पर बल दिया। बरहम सालेह के बयान से पहले प्रत्यक्ष प्रत्यक्षदर्शियों और इराकी सूत्रों ने शुक्रवार को कहा था कि दाइश के आतंकवादियों ने मख़मूर क्षेत्र के दो गांवों पर हमला किया था जिसमें कई व्यक्ति हताहत व घायल हो गये थे।

इस रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों हमलों में कुछ आम नागरिक और पीशमर्गा के कई सैनिक मारे गये थे। इसी बीच नचीरवान बारेज़ानी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके एलान किया था कि आतंकवादी गुट दाइश की धमकियों और हमलों को कड़े जवाब की ज़रूरत है और इराकी सेना, पीशमर्गा बलों और अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के मध्य तुरंत सहकारिता के संबंध में दृष्टिकोण अपनाये जाने की ज़रूरत है ताकि जिन क्षेत्रों में इराकी सुरक्षा बलों और पीशमर्गा के मध्य दराड़ है वह खत्म हो जाये। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए