रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता हैः वाशिग्टन पोस्ट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106742-रूस_कभी_भी_यूक्रेन_पर_हमला_कर_सकता_हैः_वाशिग्टन_पोस्ट
अमरीकी समाचारपत्र वाशिग्टन पोस्ट ने दावा किया है कि रूस, निकट भविष्य में यूक्रेन पर हमला कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०२१ १८:५६ Asia/Kolkata
  • रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता हैः वाशिग्टन पोस्ट

अमरीकी समाचारपत्र वाशिग्टन पोस्ट ने दावा किया है कि रूस, निकट भविष्य में यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

वाशिग्टन पोस्ट ने अपने शुक्रवार के संस्करण में लिखा है कि सन 2022 के आरंभ में रूस पौने दो लाख सैनिकों के साथ यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी में है।

अमरीका के खुफिया अधिकारियों की ओर से यह बात कही गई है कि रूस अगले वर्ष के आरंभ में यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

इसी बीच वाइट हाउस की प्रवक्ता ने कहा है कि रूस की ओर से यूक्रेन के विरुद्ध यदि कोई कार्यवाही होती है तो बाइडेन प्रशासन इसमें हस्तक्षेप करेगा।

शुक्रवार को यूक्रेन के रक्षामंत्री एलेक्सी रेज़नीकोफ ने यह दावा किया था कि रूस ने उनके देश की सीमा के निकट 94 हज़ार सैनिक भेजे हैं।  इस प्रकार से यह संभावना पाई जाती है कि जनवरी 2022 के अंत तक इस प्रकार का हमला हो सकता है।

इससे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि इस देश की पूर्वी सीमा पर रूस के सैनिक एक बड़ा सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

यहां पर इस बात का उल्लेख भी ज़रूरी है कि पश्चिम के विरुद्ध रूस के ख़तरे का डर दिखाकर अमरीका और नेटो ने रूस की सीमा के निकट अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है।  अब अमरीका और उसके घटक रूस से लगने वाली यूक्रेन की सीमा पर स्थिति को विस्फोटक बता रहे हैं।

सन 2014 से अमरीका तथा यूरोपीय संघ के साथ रूस के संबन्ध तनावपूर्ण चले आ रहे हैं।  इस दौरान विभिन्न बहानों से अमरीका और यूरोपीय संघ ने रूस के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए