बांग्लादेश, तकफ़ीरी आतंकवादियों ने सूफ़ी नेता की हत्या कर दी
बांग्लादेश में एक सूफ़ी नेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई है।
बांग्लादेश के राजशाही ज़िले के पुलिस अधिकारियों ने इस हत्या में तकफ़ीरी आतंकवादियों की भूमिका के बारे में संदेह जताया है।
स्थानीय सूफ़ी नेता 65 वर्षीय मोहम्मद शाहीदुल्लाह शुक्रवार की सुबह से लापता बताए जा रहे थे।
बाद में एक आम के बाग़ से उनका ख़ून में लतपथ शव मिला।
हाल ही में इसी इलाक़े में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने एक उदारवादी प्रोफ़ेसर की हत्या की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक, उदार विचारों वाले कार्यकर्ताओं और विदेशियों पर हमले बढ़े हैं।
पिछले महीने की शुरुआत से लेकर अब तक इस तरह की छह हत्याएं हो चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि सूफ़ी इस्लाम बांग्लादेश के गांवों में बहुत लोकप्रिय है, लेकिन वबाही समुदाय इसका कड़ा विरोधी है। msm