अमरीका मे विनाशकारी तूफ़ान ने मचाई भारी तबाही
अमरीका में आने वाले विनाशकारी तूफ़ान ने इस देश के कई राज्यों को प्रभावित किया और 80 कर जान ले ली।
300 किलोमीटर की गति से आने वाले इस तूफ़ान के कारण अबतक कम से कम 80 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
कैंटकी राज्य से शनिवार की शाम आरंभ होने वाले इस तूफ़ान के कारण इस राज्य में कम से कम 70 लोग अपनी जान से हाथ गंवा चुके हैं। इस तूफ़ान से माली नुक़सान बहुत हुआ है।
इलिनोइस में अमेज़न के गोदाम की छत, वहां के कर्मचारियों पर गिरी जिसके कारण कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। केंटकी से आरंभ होने वाला यह तूफ़ान अबतक अमरीका के 5 राज्यों में तबाही मचा चुका है। तूफ़ान की ज़द में आकर कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
केंटाकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने बताया कि इससे 100 से अधिक लोगों के नुक़सान का अंदेशा है। मेफील्ड नगर में बहुत से घर और वहां की इमारतें अब मलबे में बदल चुकी हैं। वहां पर पेड़ उखड़े पड़े हैं और बहुत सी कारें खेतों में उल्टी पड़ी दिखाई दे रही हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए