रूस को वियेना में एक अच्छे समझौते की उम्मीद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107062-रूस_को_वियेना_में_एक_अच्छे_समझौते_की_उम्मीद
रूस का कहना है कि उसको आशा है कि वियेना में जारी वार्ता में अच्छे समझौते की पूरी उम्मीद है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०२१ ११:२६ Asia/Kolkata
  • रूस को वियेना में एक अच्छे समझौते की उम्मीद

रूस का कहना है कि उसको आशा है कि वियेना में जारी वार्ता में अच्छे समझौते की पूरी उम्मीद है।

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि वियेना में प्रतिबंधों को समाप्त करने पर आधारित वार्ता के अन्तर्गत एक अच्छा समझौता होने वाला है।

सरगेई रियाबकोफ ने सोमवार को कहा कि पहले की तुलना में इस समय समझौते की संभावना बहुत अधिक हो गई है।  उन्होंने कहा कि इस बात की बहुत सी दलीले हैं जिनके कारण वार्ता में प्रगति दिखाई दे रही है।

रूस के विदेशमंत्री का कहना था कि जेसीपीओए के संदर्भ में ईरान के प्रस्ताव, परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के बारे में तेहरान की गंभीरता को दर्शाते हैं।

याद रहे कि 29 नवंबर से वियेना में परमाणु वार्ता चल रही है जिसका मुख्य उद्देश्य, ईरान के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंधों को हटवाना है।  शत्रुओं के दुष्प्रचारों के बावजूद इस्लामी गणतंत्र ईरान के शिष्टमण्डल के अथक प्रयासों से वार्ता में प्रगति दिखाई दे रही है।

ईरान के वरिष्ठ वार्ताकार अली बाक़ेरी ने कहा है कि एक ज़िम्मेदार देश होने के नाते ईरान कई बार एलान कर चुका है कि अमरीका की ओर से परमाणु समझौते में वापस आने और प्रतिबंध हटाए जाने के बाद ही बात आगे बढ़ सकती है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए