प्योंगयांग परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में कभी पहल नहीं करेगा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10708-प्योंगयांग_परमाणु_हथियारों_के_इस्तेमाल_में_कभी_पहल_नहीं_करेगा
उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग-उन का कहना है कि प्योंगयांग उस वक़्त तक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा, जब तक कि कोई परमाणु संपन्न देश उसके लिए ख़तरा उत्पन्न नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०१६ ०५:५५ Asia/Kolkata
  • प्योंगयांग परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में कभी पहल नहीं करेगा

उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग-उन का कहना है कि प्योंगयांग उस वक़्त तक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा, जब तक कि कोई परमाणु संपन्न देश उसके लिए ख़तरा उत्पन्न नहीं करेगा।

शनिवार को प्योंगयांग में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए किम ने कहा, एक ज़िम्मेदार परमाणु संपन्न देश के रूप में, हमारा गणराज्य परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं करेगा, जब तक कि कोई अतिक्रमणकारी परमाणु हथियारों द्वारा इसकी संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करे। 

उत्तरी कोरियाई नेता का यह भी कहना था कि उनका देश परमाणु अप्रसार की अपनी ज़िम्मेदारियों को ईमानदारी से पूरा करेगा।

उल्लेखनीय है कि 2003 में उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि एनपीटी से बाहर निकलने वाला पहला देश बन गय था। msm