जातिवाद और नाज़ीवाद के पक्ष में खुलकर आया अमरीका
अमरीका ने नाज़ीवाद और जातिवाद के विरोध में पेश किये गए सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को वोट नहीं किया।
अमरीका की ओर से संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद के जातिवाद और नाज़ीवाद विरोधी प्रस्ताव के विरोध के बावजूद इसे सर्व सम्मतिसे पारित किया गया।
फार्स प्रेस के अनुसार रूस और विश्व के 30 अन्य देशों ने जातिवाद तथा नाज़ीवाद के विरोध में राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया था।
अमरीका के खुले विरोध के बावजूद यह प्रस्ताव, सुरक्षा परिषद में पास हो गया। इस प्रस्ताव का विरोध केवल अमरीका और यूक्रेन ने किया।
जातिवाद और नाज़ीवाद विरोधी इस प्रस्ताव के पक्ष में 130 मत डाले गए जबकि इसके विरोध में मात्र दो ही वोट पड़े अमरीका और यूक्रेन के। 49 देशों ने इस मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वे देश जिन्होंने नाज़ीवाद और जातिवाद विरोधी प्रस्ताव के मतदान में भाग नहीं लिया वे सामान्यतः अमरीकी घटक देशों की श्रेणी में आते हैं।
रूस की ओर पेश किया गया यह प्रस्ताव, राष्ट्रसंघ के सदस्य देशों से मांग करता है कि जातिवाद और नाज़ीवाद के हर रूप का विरोध किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि आजकल यूरोप और अमरीका में जातिवाद की विचारधारा तेज़ी से फैल रही है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए