अफ़ग़ानिस्तान से अपने सैन्य उपकरण यूक्रेन भेज रहा है अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107236-अफ़ग़ानिस्तान_से_अपने_सैन्य_उपकरण_यूक्रेन_भेज_रहा_है_अमरीका
अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद अपने सैन्य उपकरणों को अमरीका अब यूक्रेन भेजने जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०२१ ०८:५१ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान से अपने सैन्य उपकरण यूक्रेन भेज रहा है अमरीका

अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद अपने सैन्य उपकरणों को अमरीका अब यूक्रेन भेजने जा रहा है।

वाॅल स्ट्रीट जरनल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि यूक्रेन के अधिकारी अमरीका पर दबाव डाल रहे हैं कि वह एमआई-17 हैलिकाप्टर और अन्य सैन्य उपकरण उनके देश भेजे।

उनका यह भी कहना है कि वे हथियार और सैन्य सामान जो इस समय अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद है उनको यूक्रेन भेज दिया जाए।  वाॅल स्ट्रीट जनरल के अनुसार इसी के साथ यूक्रेन, अमरीका से ज़मीन से हवा में मार करने वाले स्टिंगर मिसाइलों की भी मांग कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि अमरीका हमेशा से एक प्रतिस्पर्धी के रूप में रूस पर दबाव बनाने के प्रयास करता रहा है।  अब वह यूक्रेन की सीमा के निकट रूस की सैन्य उपस्थिति का बहाना बनाते हुए इसको यूक्रेन के लिए गंभीर ख़तरे के रूप में दर्शा रहा है।

यूक्रेन की सुरक्षा को बहाना बनाकर अमरीका, एक बार फिर रूस पर दबाव बनाता दिखाई दे रहा है।  हालांकि रूस ने कई बार यह बात कही है कि यूक्रेन से लगने वाली उसकी सीमा पर रूसी सैनिकों की उपस्थिति, एक सामान्य प्रक्रिया का हिंस्सा है।

अमरीका और उसके यूरोपीय घटक इस समय यूक्रेन के सीमावर्ती तनाव को अधिक से अधिक हवा देकर अपने दृष्टिगत लक्ष्य हासिल करने में लगे हुए हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए