अमेरिकी दूतावास के बजे सायरन, राकेटों से हमला
इराक की राजधानी बग़दाद में अमेरिकी दूतावास के निकट राकेटों से हमला किया गया।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार आज बग़दाद में अमेरिकी दूतावास के निकट दो राकेट फायर किये गये।
इन राकेटों के लगने के बाद अमेरिकी दूतावास के सायरन बजने लगे और अमेरिकी दूतावास तक जाने वाले समस्त रास्तों को बंद कर दिया गया।
इराकी सेना ने एक विज्ञप्ति जारी करके इस खबर की पुष्टि की है और कहा है कि एक राकेट अमेरिकी दूतावास के बिल्कुल पास गिरा जबकि दूसरे को दूतावास में लगे रक्षा सिस्टम से विफल बना दिया गया। अभी तक किसी भी गुट या व्यक्ति ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
इराकी लोग अपने देश से अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन की मांग कर रहे हैं और इसके लिए वे बारमबार प्रदर्शन कर चुके हैं।
इराकी अपने देश की बहुत सी समस्याओं का ज़िम्मेदार अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति को मानते हैं इसलिए वे अमेरिकी सैनिकों के देश से निकाले जाने पर बल देते रहे हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए