मिस्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मी हताहत
May ०८, २०१६ १०:५० Asia/Kolkata
मिस्र की राजधानी क़ाहिरा के दक्षिण में हलवान क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस पर अज्ञात बंदूक़धारियों ने हमला कर दिया जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मी मारे गये।
रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के गृहमंत्रालय ने घोषणा की है कि नक़ाबपोश अज्ञात बंदूक़धारियों ने एक ट्रक से उतरने के बाद पुलिस की गाड़ी के मार्ग में खड़े होकर रास्ता रोक लिया। बाद में उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी। पुलिस की गाड़ी, पुलिसकर्मियों को हलवान की एक सड़क की ओर से ले जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों को गिरफ़्तार करने के लिए सड़क को बंद करके तलाशी अभियान आरंभ कर दिया।
आतंकवादी गुट दाइश ने इस कार्यवाही की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।(AK)
टैग्स