तेज़ी फैल रही है कनाड़ा के जंगलों की आग
कनाडा के जंगलों में लगी आग, तेज़ी से फैलती जा रही है। इस आग ने दोगुने इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है।
कनाडा के अधिकारियों का कहना है कि एलबर्टा क्षेत्र की स्थिति अप्रत्याशित और बहुत खतरनाक हैं।
जन सुरक्षा मंत्री राल्फ गूडेल ने कहा कि यह बड़ी, अनियंत्रित और खतरनाक आग है जो बुझने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि यह आग लंदन में लगी आग से भी ज्यादा खतरनाक है. इस आग की वजह से फोर्ट मैकमुर्रे शहर को खाली करना पड़ा। यह आग मध्य रात्री तक 494000 एकड़ में लगी थी और इसका फैलना लगातार जारी है।
फोर्ट मैकमर्रे के जंगलों में लगी आग शहर के काफी समीप पहुंच गई है। आग की लपटें फिलहाल शहर से कुछ दूर हैं। इस शहर के अधिकतर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। आग बुझाने वाले दल के प्रबंधक चैड मॉरिसन ने कल कहा' फोर्ट मैकमर्रे के उत्तर-पूर्व के अंदरूनी जंगलों में भी आग फैल सकती है। हवाओं और सूखे के कारण यह तेजी से फैल रही है।
सप्ताह के शुरुआत में ही अस्सी हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। शहर का दक्षिणी हिस्सा लगभग खाली हो चुका है और उत्तरी हिस्से से भी भारी संख्या में पलायन हो रहा है।