अमरीकी धमकियों से पुतीन नाराज़, कहा दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107376-अमरीकी_धमकियों_से_पुतीन_नाराज़_कहा_दिया_जाएगा_मुंहतोड़_जवाब
रूसी राष्ट्रपति ने अमरीका को सचेत करते हुए कहा है कि धमकी भरी कार्यवाहियों का जवाब ज़रूर दिया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०२१ १९:५५ Asia/Kolkata
  • अमरीकी धमकियों से पुतीन नाराज़, कहा दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

रूसी राष्ट्रपति ने अमरीका को सचेत करते हुए कहा है कि धमकी भरी कार्यवाहियों का जवाब ज़रूर दिया जाएगा।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने मंगलवार को इस देश के रक्षा मंत्रालय के शिष्टमण्डल से मुलाक़ात की।

उन्होंने कहा कि माॅस्को, वाशिग्टन की धमकियों का उचित सैन्य जवाब देने में सक्षम है।  पुतीन का कहना था कि अमरीकाख यूरोप मेंं तनाव बढ़ाने का ज़िम्मेदार है।  उन्होंने कहा कि रूस की सीमा पर अमरीका की ओर से मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तैनानी, माॅस्को के लिए गंभीर चिंता की बात है।

इस बैठक में रूस के रक्षामंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में अमरीका, हमारी सीमाओं के निकट अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है।  उन्होंने कहा कि इस समय पूर्वी यूरोप में आठ हज़ार अमरीकी सैनिक तैनात हैं।

अमरीका सदा से अपने  प्रतिस्पर्धी के रूप में रूस पर दबाव बनाता आया है।  अब वह यूक्रेन की सीमा पर रूस की सैन्य उपस्थिति के बहाने इस क्षेत्र में अपने पैर पसार रहा है।  अब वह यहां पर तनाव पैदा करके रूस के पर कतरना चाहता है।

इसी बीच रूस की ओर से बारंबार यह बात कही जाती रही है कि यूक्रेन की सीमा के निकट उसकी सैन्य उपस्थिति एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है लेकिन अमरीका और उसके यूरोपीय घटक इस बात को स्वीकार न करते हुए आए दिन इस क्षेत्र में तनाव को बढ़ाते जा रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए