गिरती लोकप्रियता के बीच बाइडेन का ऐलान, अगला चुनाव लड़ूंगा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107442-गिरती_लोकप्रियता_के_बीच_बाइडेन_का_ऐलान_अगला_चुनाव_लड़ूंगा
अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वे 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०२१ १८:२९ Asia/Kolkata
  • गिरती लोकप्रियता के बीच बाइडेन का ऐलान, अगला चुनाव लड़ूंगा

अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वे 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे।

फ़ाक्स न्यूज़ के अनुसार जो बाइडेन ने बताया है कि अगले राष्ट्रपति पद के चुनाव में वे भी हिस्सा लेंगे केवल शर्त यह है कि मेरा स्वास्थ्य सही रहे।  उन्होंने कहा कि अगर मेरी सेहत वैसी ही रही जैसी कि इस समय है तो मैं अवश्य आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे।

बाइडेन ने यह भी कहा कि सन 2014 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में अगर ट्रम्प उम्मीदवार बनता है तो फिर चुनाव में भाग लेने की मेरी संभावना बहुत अधिक हो जाएगी।

79 वर्षीय जो बाइडेन ने अगले राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा ऐसी स्थिति में की है कि जब विभिन्न कारणों से अमरीका में उनकी लोकप्रियता लगातार घटती जा रही है।  कुूछ लोग बेरोज़गारी और मंहगाई के लिए बाइडेन को ज़िम्मेदार मानते हैं।

बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लिया था जिसमें ट्रम्प के मुक़ाबले में वे जीत गए थे।  हालांकि ट्रम्प और उनके समर्थकों का दावा है कि चुनाव में डेमोक्रेट्स ने धांधली की थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए