तालेबान को अतिवादी बताया फोआद चौधरी ने
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107600-तालेबान_को_अतिवादी_बताया_फोआद_चौधरी_ने
पाकिस्तान के सूचना मंत्री फोआद चौधरी ने तालेबान की अंतरिम सरकार को अतिवादी बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०२१ ०६:०३ Asia/Kolkata
  • तालेबान को अतिवादी बताया फोआद चौधरी ने

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फोआद चौधरी ने तालेबान की अंतरिम सरकार को अतिवादी बताया है।

फोआद चौधरी ने तालेबान द्वारा महिलाओं के बारे में लिए गए हालिया फैसले की आलोचना की।  उन्होंने कहा कि तालेबान की रूढीवादी सोच, पाकिस्तान के लिए गंभीर ख़तरा है।

तालेबान द्वारा महिलाओं के अकेले सफर पर प्रतिबंध लगाने के फैसले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कहा कि इस तरह की रुढीवादी सोच, पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है।

उनका कहना था कि यह सोच कि महिलाएं अकेले यात्रा नहीं कर सकतीं या स्कूल नहीं जा सकतीं, बहुत ही रूढ़ीवादी सोच है जिसके दुष्परिणाम केवल अफ़ग़ानिस्तान तक ही सीमित नहीं रहेंगे।

याद रहे कि 15 अगस्त से अफ़ग़ानिस्तान पर तालेबान के नियंत्रण के बाद से वहां पर महिलाओं के लिए विशेष नियम लागू किये गए हैं जैसे कोई भी महिला अपने रिश्तेदार के बिना सफर नहीं कर सकती या फिलहाल लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर सकतीं।  तालेबान के इस फैसले का अफ़ग़ानिस्तान की महिलाओं ने भी विरोध किया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए