टोनी ब्लेयर को मिली नाइटवुड की उपाधि, मानवाधिकार कार्यकर्ता हुए नाराज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107798-टोनी_ब्लेयर_को_मिली_नाइटवुड_की_उपाधि_मानवाधिकार_कार्यकर्ता_हुए_नाराज़
ब्रिटेन के भूतपूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को नाइटवुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है जिसपर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने खेद व्यक्त किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०२, २०२२ १२:५६ Asia/Kolkata
  • टोनी ब्लेयर को मिली नाइटवुड की उपाधि, मानवाधिकार कार्यकर्ता हुए नाराज़

ब्रिटेन के भूतपूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को नाइटवुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है जिसपर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने खेद व्यक्त किया है।

टोनी ब्लेयर को अब सर टोनी ब्लेयर के नाम से जाना जाएगा क्योंकि उन्हें नाइटवुड की उपाधि दी गई है।  उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्रिटेन की महारानी की ओर से यह उपाधि दी जाती है।

पूर्व टोनी ब्लेयर और वर्तमान सर टोनी ब्लेयर वर्ष 1997 से 2007 तक दस वर्षों के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन रह चुके हैं।  यह वही कालखण्ड था जब अमरीका की अगुवाई में इराक़ पर हमला किया गया।

श्री ब्लेयर ने पूरी निष्ठा के साथ इराक़ी जनता के जनसंहार में अमरीका का साथ दिया।  उस समय वे अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति के बहुत भरोसेमंद साथी माने जाते थे।  इराक़ युद्ध में बुश का साथ देने के कारण ब्लेयर की कड़ी आलोचना की जाती रही है।

ब्लेयर की इसी हरकत से नाराज़ मानवाधिकारियों ने ब्रिटेन की महारानी की ओर से नाइटवुड की उपाधि देने पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है।

ब्रिटेन के बहुत से लोगों का यह मानना है कि इराक़ पर हमला करने वालों का खुलकर समर्थन करने के कारण टोनी ब्लेयर पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुक़द्दमा चलाकर जेल में डाला जाए न कि नाइटवुड की उपाधि से उन्हें सम्मानित किया जाए। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए