चीनः जनरल सुलैमानी की हत्या युद्ध अपराध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107912-चीनः_जनरल_सुलैमानी_की_हत्या_युद्ध_अपराध
चीन ने कहा है कि अमरीका ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की क़ुद्स फ़ोर्स के कमांडर जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या करके युद्ध अपराध किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०५, २०२२ ०६:५७ Asia/Kolkata
  • चीनः जनरल सुलैमानी की हत्या युद्ध अपराध

चीन ने कहा है कि अमरीका ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की क़ुद्स फ़ोर्स के कमांडर जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या करके युद्ध अपराध किया।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबीन ने पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि इस हत्या से साफ़ झलकता है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र के आधार पर स्थापित नियमों और परम्पराओं को किस तरह नुक़सान पहुंचाया जाता है, यह युद्ध अपराध था जो टारगेट किलिंग के रूप में अंजाम दिया गया।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका बेशक अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों की उपेक्षा कर सकता है और आतंकी हरकतें करके स्वाधीन देशों में कुछ हस्तियों को ख़त्म कर सकता है, यह बार बार साबित हुआ है कि अमरीका को केवल अपने स्वार्थों की चिंता रहती है। प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका बड़ी मेहनत से जिस चीज़ की हमेशा हिफ़ाज़त करता है वह विश्व में अमरीकी वर्चस्व है इसके लिए अमरीका अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों को भी नज़रअंदाज़ कर देता है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह अंतर्राष्ट्रीय नियमों का तोड़ा जाना विश्व जनमत के निकट स्वीकार्य नहीं है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए