उत्तरी कोरिया ने किया एक अन्य मिसाइल का परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107946-उत्तरी_कोरिया_ने_किया_एक_अन्य_मिसाइल_का_परीक्षण
उत्तरी कोरिया ने बुधवार की सुबह इस देश के पूर्वी समुद्री क्षेत्र से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०५, २०२२ १९:०८ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने किया एक अन्य मिसाइल का परीक्षण

उत्तरी कोरिया ने बुधवार की सुबह इस देश के पूर्वी समुद्री क्षेत्र से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।

दक्षिणी कोरिया के ज्वाइंट चीफ आफ आर्मी स्टाफ ने बताया है कि अमरीका और उनके देश के खुफिया अधिकारी, इस परीक्षण के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।  दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन का कहना है कि इस प्रकार के परीक्षणों से दोनो देशों के संबन्ध प्रभावित होंगे।

जापान के प्रधानमंत्री फमिओ किशिदा ने भी इसपर खेद व्यक्त किया है।  बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पिछले सप्ताह सत्तारूढ पार्टी के सम्मेलन में देश की सैन्य क्षमता को बढ़ाने का संकल्प लिया था।

बुधवार के परीक्षण से पहले उत्तरी कोरिया ने सितंबर से नवंबर के बीच परमाणु मिसाइलों सहित कुछ नए हथियारों का परीक्षण किया था जिसके बाद अमरीका की ओर से कहा गया था कि वह बिना किसी शर्त के उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता करने के लिए तैयार है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए