फ़्रांस ने गूगल और फेसबुक पर ठोका करोड़ो का जुर्माना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107988-फ़्रांस_ने_गूगल_और_फेसबुक_पर_ठोका_करोड़ो_का_जुर्माना
कुकी उल्लंघन को लेकर फ्रांस ने फेसबुक और गूगल पर अलग-अलग करोड़ों का जुर्माना लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०२२ ०८:२७ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस ने गूगल और फेसबुक पर ठोका करोड़ो का जुर्माना

कुकी उल्लंघन को लेकर फ्रांस ने फेसबुक और गूगल पर अलग-अलग करोड़ों का जुर्माना लगाया है।

दो अमरीकी कंपनियों गूगल और फेसबुक पर फ़्रांस ने लगभग 1768 करोड़ रूपयों का जुर्माना लगाया है।  फ्रांस ने यह जुर्माना "कुकी ट्रेकिंग" अर्थात लोगों की आनलाइन जासूसी के मामले में लगाया है।

फ्रांस के निजता नियामक संस्था सीएनआईएल ने गूगल पर 169 मिलयन डाॅलर का और फेसबुक पर 67 मिलयन डाॅलर का जुर्माना लगाया है।

सीएनआईएल के अनुसार यह कंपनियां यूज़र्स के लिए कुकीज़ का आपशन देती हैं कि उनको तत्काल स्वीकार किया जाए जबकि उसको स्वीकार न करने का दूसरा विकल्प नहीं दिया जाता।  एसे में लोगों को मजबूरी में कुकी को ही स्वीकारना होता है जिसके बाद उनकी ट्रैकिंग होती है।

सीएनआईएल ने इस जुर्मान के साथ ही इन कंपनियों से मांग की है कि वे फ़्रांसीसियों के लिए एसा विकल्प पेश करें जिससे वे अगर चाहें तो कुकीज़ को अस्वीकार कर दें।  इस फ्रांसीसी संस्था का कहना है कि फेसबुक और गूगल अगर उसके आदेश का तीन महीनों के भीतर पालन नहीं करते हैं तो फिर उनको अतिरिक्त जुर्माने के रूप में प्रतिदिन एक लाख यूरो चुकाना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि फ़्रांस की ओर से पनडुब्बियों के सौदे को रद्द करने के बाद से फ्रांस और अमरीका के बीच आरंभ हुए मतभेदों के बाद पेरिस ने अमरीकी कंपनियों की आर्थिक गतिविधियों के बारे में कड़ी नीति अपनानी आरंभ कर दी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए