अफ़ग़ानिस्तान, दसियों लाख बच्चे भुखमरी का शिकार
संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनीसेफ़ ने सचेत किया है कि अफ़ग़ानिस्तान में दसियों लाख बच्चों पर भुखमरी का ख़तरा मंडरा रहा है।
आवा न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार यूनीसेफ़ ने रविवार को सचेत किया है कि 1 करोड़ 40 लाख अफ़ग़ान बच्चों को भूख का सामना है जिनमें 50 लाख पर भुखमरी का ख़तरा मंडरा रहा है।
यूनीसेफ़ की रिपोर्ट में आया है कि वर्तमान ठंड के मौसम की वजह से अफ़ग़ान बच्चों को कठिन हालात का सामना है, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय मदद बहुत ही ज़रूरी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान परिजनों के सारे प्रयास दो समय की रोटी जुटाने पर केन्द्रित है जिसकी प्राप्ति वर्तमान आर्थिक संकट की वजह से और भी कठिन हो गया है।
अफ़ग़ानिस्तान को ऐसे कठिन आर्थिक हालात का सामना है कि अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान के रिज़र्व बैंक की 10 अरब डॉलर की संपत्ति सील कर लीद है जिसके हालात और भी ख़राब होते जा रहे हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए