राष्ट्रपति की संपत्ति को लोगों में बांटा जाएः तोकायेफ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108208-राष्ट्रपति_की_संपत्ति_को_लोगों_में_बांटा_जाएः_तोकायेफ
क़ज़ाक़िस्तान के राष्ट्रपति ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति की संपत्ति को आम लोगों के बीच बांट दिया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०२२ १९:३९ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति की संपत्ति को लोगों में बांटा जाएः तोकायेफ

क़ज़ाक़िस्तान के राष्ट्रपति ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति की संपत्ति को आम लोगों के बीच बांट दिया जाए।

रोएटर्ज़ के अनुसार क़ज़ाक़िस्तान के राष्ट्रपति का कहना है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति "नूर सुल्तान नज़रबायेफ" और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति को देश की जनता में बांटा जाए।

उनका कहना था कि क़ज़ाक़िस्तान के लोगों में पाई जाने वाली निर्धन्ता और अशांति के लिए नज़रबायेफ और उनके निकटवर्तियों की संपत्ति को बांटा जाना चाहिए।  उनका कहना था कि इनको स्वयं ही अपनी संपत्ति को लोगों के बीच बांटना चाहिए क्योंकि वे देश के धनी लोगों की सूचि में सबसे ऊपर हैं।

याद रहे कि नूर सुल्तान नज़रबायेफ ने क़ज़ाक़िस्तन मे हालिया अशांति के कारण अपने पद से त्यागपत्र दिया।  वे लंबे समय तक इस देश के राष्ट्रपति और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख के पदों पर आसीन रहे।  अमरीकी पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार क़ज़ाक़िस्तान के पूर्व राष्ट्रपति "नूर सुल्तान नज़रबायेफ" और उनके परिवार के सदस्य इस देश के सबसे अमीर लोगों में सबसे ऊपर हैं।

उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में क़ज़ाक़िस्तान में ईंधन के मूल्यों में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे जिन्होंने बाद में हिंसक रूप धारण कर लिया था।  इन प्रदर्शनों में कई सुरक्षाकर्मी और प्रदर्शनकारी मारे गए जबकि हज़ारों लोग घायल और गिरफ़्तार हुए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए