ट्रम्प ने फिर साधा बाइडेन पर निशाना, बताया अयोग्य
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108348-ट्रम्प_ने_फिर_साधा_बाइडेन_पर_निशाना_बताया_अयोग्य
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस देश के वर्तमान राष्ट्रपति को अयोग्य क़रार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १६, २०२२ १९:४५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने फिर साधा बाइडेन पर निशाना, बताया अयोग्य

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस देश के वर्तमान राष्ट्रपति को अयोग्य क़रार दिया है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को एरिज़ोना में मध्यावधि चुनव रैली को संबोधित करते हुए जो बाइडेन की कड़ी आलोचना की।

फ़्लोरेंस में होने वाली इस रैली में ट्रम्प ने बाइडेन प्रशासन के क्रियाकलापों की ओर संकेत करते हुए कहा कि वास्तव में वे अयोग्य हैं।  ट्रम्प ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के अपने पुराने दावे को दोहराते हुए अमरीका के भीतर कोरोना के फैलाव, बिगड़ती आर्थिक स्थति, विदेशी नीति और देश के भीतर बढ़ते अपराधों के बारे में बात की।

इसी बीच 20 जनवरी को बाइडेन को अमरीकी सत्ता में पहुंचने की सालगिरह है।  इस एक वर्ष के दौरान बहुत से नाकामियां उनका दामन नहीं छोड़ रही हैं।  लोकप्रियता के हिसाब से बाइडेन इस समय न्यूनतम स्तर पर हैं।  केवल 33 प्रतिशत अमरीकी ही उनके काम से सहमत हैं जबकि अधिकांश, बाइडेन के कामों से असहमत हैं।

कुछ जानकारों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी ने बाइडेन प्रशासन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दाग़दार किया है।  रूस के साथ टकराव में भी बाइडेन की नीतियां अधिक प्रभावी सिद्ध नहीं होने पाईं।

इसके अतिरिक्त इस सयम अमरीका में मंहगाई पिछले 39 वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी हैं।  यही वे कारक हैं जो उनके विरोधियों को आलोचना करने के लिए प्रेरित करते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए