अमरीका गृहयुद्ध की कगार परः अमरीकी विश्लेषक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108580-अमरीका_गृहयुद्ध_की_कगार_परः_अमरीकी_विश्लेषक
एक अमरीकी विश्लेषक का कहना है कि उनका देश, गृहयुद्ध के बहुत निकट पहुंच चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २३, २०२२ ०४:५६ Asia/Kolkata
  • अमरीका गृहयुद्ध की कगार परः अमरीकी विश्लेषक

एक अमरीकी विश्लेषक का कहना है कि उनका देश, गृहयुद्ध के बहुत निकट पहुंच चुका है।

अमरीका के एक विश्लेषक ने, जो गृहयुद्धों से संबन्धित मामलों के विशेषज्ञ हैं, अपनी एक किताब में लिखा है कि अमरीका, इस समय गृहयुद्ध से बहुत निकट हो चुका है।

बारबरा वाॅल्टर ने एक किताब लिखी है जिसका शीर्षक है,"गृहयुद्ध कैसे शुरू होते हैं और उनको कैसे समाप्त किया जाए"।  उनका मानना है कि अमरीका में गृहयुद्ध के आरंभ होने का एक कारण इस देश का लोकतंत्र से दूर होना है।

बारबरा वाॅल्टर के अनुसार 6 जनवरी 2021 को ट्रम्प समर्थकों द्वारा अमरीकी कांग्रेस पर हमले के बाद से इस देश में लोकतंत्र के लिए अधिक ख़तरे उत्पन्न हो गए।  उनका कहना है कि अमरीका के भीतर गृहयुद्ध आरंभ होने की एक अन्य निशानी वहां पर पाई जाने वाली राजनीतिक गुटबाज़ी है।  उन्होंने बताया कि तीसरी निशानी यह है कि अमरीकी समाज में राजनीतिक गुटों का महत्व का कम होता जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सन 1860 में अमरीका में एक गृहयुद्ध आरंभ हुआ था जो चार वर्षों तक जारी रहा।  दासता या ग़ुलामी को समाप्त किये जाने के उद्देश्य से आरंभ होने वाले इस गृहयुद्ध मे 600000 से अधिक लोगों की जान गई थी।  अमरीका के इस गृहयुद्ध ने इस देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज को बहुत प्रभावित किया था।  एसे में यह सोचना ग़लत होगा कि इस प्रकार की समस्या दुबारा नहीं हो सकती।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजि