ईरान के ख़िलाफ़ अधिकतम दबाव की नीति खुली पराजय थीः वाशिंग्टन
अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने ईरान के खिलाफ अधिक दबाव की जो नीति अपनाई थी वह खुली पराजय थी।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनसार अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को दिनचर्या की अपनी प्रेस कांफ्रेस में बल देकर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के खिलाफ अधिकतम दबाव की जो नीति अपनाई थी वह खुली पराजय व विफलता थी।
उन्होंने ईरान के संबंध में ट्रंप सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वास्तविकता यह है कि अमेरिका की पिछली सरकार हमारे लिए खतरनाक विकल्प छोड़कर गयी है और अधिकतम दबाव की नीति खुली पराजय थी और उसके खिलाफ हर वह चीज़ व्यवहारिक हो गयी जिसका वचन दिया था।
नेड प्राइस ने कहा कि ट्रंप ने वचन दिया था कि अधिकतम दबाव की नीति से वह ईरान के साथ अच्छा समझौता कर लेंगे पर वह व्यवहारिक नहीं हुआ। अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने तेहरान के खिलाफ अधिकतम दबाव की नीति के उल्टे परिणामों को बयान करते हुए कहा कि ट्रंप ने वचन दिया था कि अधिकतम दबाव से वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम में विघ्न व अंतराल उत्पन्न कर देंगे परंतु इसका उल्टा नतीजा निकला।
इसी प्रकार नेड प्राइस ने कहा कि ट्रंप ने वादा किया था कि तेहरान के खिलाफ अधिकतम दबाव के माध्यम से वह विश्व समुदाय को ईरान के खिलाफ एकजुट करने में सफल जायेंगे पर ऐसा नहीं हुआ और जो कुछ इसके विपरीत थे वह हो गये।
नेड प्राइस ने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान बाइडेन सरकार के क्रियाकलापों पर ध्यान दिये जाने से पता चलता है कि वह भी ट्रंप की नीतियों पर चल रही है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!