रूस के विरुद्ध यूक्रेन को लगातार उकसाया जा रहा हैः लावरोफ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108712-रूस_के_विरुद्ध_यूक्रेन_को_लगातार_उकसाया_जा_रहा_हैः_लावरोफ
रूस के विदेशमंत्री का कहना है कि उनके देश को नियंत्रित करने के लिए अमरीका और उसके घटकों ने अपने प्रयास तेज़ कर दिये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०२२ १४:०६ Asia/Kolkata
  • रूस के विरुद्ध यूक्रेन को लगातार उकसाया जा रहा हैः लावरोफ

रूस के विदेशमंत्री का कहना है कि उनके देश को नियंत्रित करने के लिए अमरीका और उसके घटकों ने अपने प्रयास तेज़ कर दिये हैं।

ईस्ना की रिपोर्ट के अनुसार सरगेई लावरोफ ने ड्यूमा की बैठक में कहा कि हम देख रहे हैं कि रूस की सीमा के निकट उकसाने वाले सैन्य अभ्यास किये जा रहे हैं जिनका मुख्य उद्देश्य यूक्रेन को नेटो में लाना है।  रूसी विदेशमंत्री ने बताया कि यूक्रेन के लिए विध्वंसक हथियार भेजे जा रहे हैं ताकि उसको रूस के विरुद्ध उकसाया जा सके।

रूस के विदेश उपमंत्री एलेग्ज़ंडर ग्रोश्को ने कहा था कि पूर्वी यूरोप के देशों में नैटो के अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती इस बात का सुबूत है कि नैटो, सैनिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।  उनका कहना था कि पश्चिम की इन कार्यवाहियों को हम सहन नहीं करेंगे।  सरगेई लावरोफ के अनुसार पश्चिम की यह कार्यवाहियां अगर जारी रहती हैं तो फिर वे बिना उत्तर के बाक़ी नहीं रहेंगी।

रूस पहले ही कह चुका है कि यूक्रेन को नेटो की सदस्यता न दी जाए।  पश्चिमी देशों का कहना है कि वे यूक्रेन की अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगर रूस ने सैनिक कार्यवाही की तो उसे ख़तरनाक नतीजा भुगतना पड़ेगा। हालांकि रूस आरंभ से ही यूक्रेन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की सैन्य कार्यवाही को नकारता चला आया है।

रूस, अमरीका से यह भी मांग कर चुका है कि पूर्व सोवियत संघ के सदस्य देशों की सीमाओं के निकट कोई भी सैन्य छावनी न बनाई जाए क्योंकि वे उनमें से कोई भी नेटो का सदस्य नहीं है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए