मानवताप्रेमी सहायता पारदर्शी ढंग से नहीं बट रही हैः तालेबान
तालेबान का कहना है कि अन्तर्राष्ट्रीय सहायता को न्यायपूर्ण ढंग से बांटा जाना चाहिए।
मौलवी अब्दुस्सलाम हनफी ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के एक अधिकारी से भेंट में कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में अन्तर्राष्ट्रीय सहायता को बहुत ही पारदर्शी और न्यायपूर्ण ढंग से बांटा जाए।
तालेबान के एक नेता ने शनिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी फ्रांन इगोज़ा से भेंट में अफ़ग़ानिस्तान की बहुत सी समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया। उनका कहना था कि तालेबान की सरकार का यह मानना है कि मानवता प्रेमी सहायता को लोगों के बीच पूरी ईमानदारी के साथ वितरित किया जाना चाहिए।
इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अन्तर्राष्ट्रीय सहायता के ग़लत ढंग से बांटे जाने के बारे में शिकायत की थी। इन लोगों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के कुछ प्रांतों में जाति, भाषा और प्रभावशाली लोगों के आधार पर सहायता बांटी जा रही है जो सब लोगों तक नहीं पहुंच पाती। इसके अतिरिक्त जो नक़द पैसा दिया जाता है उसमें भी प्रांतों के हिसाब से बहुत अंतर है।
ज्ञात रहे कि अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों ने अफ़ग़ानिस्तान में लाखों लोगों के भुखमरी में ग्रस्त होने के प्रति चेतावनी दे रखी है। इस आधार पर वहां तत्काल सहायता की ज़रूरत है। कड़ाके की सर्दी और आर्थिक संकट के कारण अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम पांच करोड़ सत्तर लाख लोगों को तत्काल सहायता की आवश्यकता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए