तालेबान के सामने दाइश का समर्पण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109160-तालेबान_के_सामने_दाइश_का_समर्पण
आतंकवादी गुट दाइश के 50 सदस्यों ने तालेबान के सामने आत्म समर्पण कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०७, २०२२ १४:३७ Asia/Kolkata
  • तालेबान के सामने दाइश का समर्पण

आतंकवादी गुट दाइश के 50 सदस्यों ने तालेबान के सामने आत्म समर्पण कर दिया।

तालेबान सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि पूर्वी प्रांत नंगरहार मेंं दाइश के 50 आतंकियों ने हथियार डाले हैं।

इससे पहले भी नंगरहार प्रांत में दाइश के कुछ आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया था।  आवा समाचार एजेन्सी के अनुसार दाइश के जिन 50 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया है उनको तालेबान के नेता मुल्ला हेबतुल्लाह आख़ुंदज़ादे ने माफ कर दिया है।

जबसे तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान में सत्ता संभाली है उस समय से इस दशे में दाइश के आतंकवादियों ने विभिन्न क्षेत्रों में आतंकी हमले किये हैं।  इन हमलों में बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हुए हैं।

अभी हाल ही में दाइश ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रांत में एक यात्री बस को निशाना बनाया था जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए थे जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले तालेबान की ओर से यह कहा गया था कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश मौजूद नहीं है।  जबकि दाइश ने अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान को लक्ष्य बनाकर कई हमले किये थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए