सऊदी सेना का एक दल पाकिस्तान पहुंचा
सऊदी अरब की थल सेना का एक दल सैन्य प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान पहुंचा है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सैन्य प्रशिक्षण और द्विपक्षीय सैनिक संबंधों को मजबूत बनाने के लक्ष्य से सऊदी सैनिकों का एक दल पाकिस्तान पहुंचा है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के आधारिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि इन सऊदी सैनिकों को दो महीने की सैनिक ट्रेनिंग दी जायेगी और वे पंजाब प्रांत के मुल्तान नगर में रहेंगे।
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने भी एक विज्ञप्ति जारी करके एलान किया है कि सऊदी सैनिकों की पाकिस्तान में उपस्थिति दोनों देशों के सैनिक संबंधों को मजबूत करने के परिप्रेक्ष्य में हो रही है और दो महीनों तक उन्हें सैन्य प्रशिक्षण दिया जायेगा।
सऊदी सैनिकों का प्रशिक्षण आरंभ और इस संबंध में उद्घाटन समारोह भी पाकिस्तान के मुल्तान शहर में हो चुका है। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के सैनिक विभिन्न प्रकार की सैन्य शैलियों का अभ्यास करेंगे।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान और सऊदी अरब को कई दशकों से एक दूसरे का निकट घटक समझा जाता है और दोनों देश एक वर्ष के दौरान कई सैन्य अभ्यास आयोजित करते हैं। उदाहरण के तौर पर पाकिस्तान के विशेष सैनिकों ने अभी लगभग दो महीने पहले सऊदी अरब में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!