विदेशी जहाज़ों को रूस की कड़ी चेतावनी
रूस ने अपनी सीमा में ग़ैर क़ानूनी ढंग से घुसने वाले जहाज़ों को कड़ी चेतावनी दी है।
रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने जलक्षेत्र में ग़ैरक़ानूनी ढंग से घुसने वाले जहाज़ों और पनडुब्बियों को सचेत करते हुए कहा है कि अगर एसा होता है तो फिर उनको इसका नतीज़ा भुगतना होगा।
रूस की सशस्त्र सेना के आपरेशनल रूम के प्रभारी स्तानीस्लाव कोमदोफ ने सोमवार को कहा है कि उनका देश एसे जहाज़ों और पनडुब्बियों पर हमला करने का अधिकार रखता है।
रोएटर्ज़ के अनुसार अमरीका की एक पनडुब्बी ने पहले रूस की इस चेतावनी को अनेदखा किया कि वह रूस की जलसीमा से निकल जाए किंतु कुछ समय के बाद वह वहां से चली गई। इस घटना के बाद रूस के रक्षामंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रूस की ओर से यह चेतावनी इस स्थति में दी जा रही है कि जब अमरीका और नेटो के कुछ सदस्य देश, रूस की सीमा के निकट अपनी गश्तों को बढ़ा रहे हैं और वहां पर उनके ड्रोन भी उड़ते रहते हैं। क्रेमलिन ने नेटो की इन उत्तेजक कार्यवाहियों के बारे में कई बार चेतावनी दी है। रूस का कहना है कि इस प्रकार की कार्यवाहियां, उन झड़पों का कारण बनेंगी जिनको हम शुरू करना नहीं चाहते।
ज्ञात रहे कि हालिया कुछ दिनों के दौरान यूक्रेन को लेकर रूस और पश्चिम के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। पश्चिम के साथ अमरीका का यह दावा है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है हालांकि रूस बहुत पहले से अमरीका के इस दावे को नकारता आ रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए