तालेबान के वादों पर इमरान को पूरा भरोसा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109484-तालेबान_के_वादों_पर_इमरान_को_पूरा_भरोसा
पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री ने तालेबान द्वारा दिये गए वचनों पर भरोसा जताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०२२ २०:२६ Asia/Kolkata
  • तालेबान के वादों पर इमरान को पूरा भरोसा

पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री ने तालेबान द्वारा दिये गए वचनों पर भरोसा जताया है।

इमरान ख़ान का कहना है कि तालेबान की अंतरिम सरकार द्वारा अपने वचनों को पूरा करने के कारण तालेबान पर भरोसा किया जा सकता है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि जिसने भी तालेबान के साथ काम किया है उसको यह भलिभांति पता है कि वे अपने वादों को पूरा करते हैं।  इमरान ख़ान ने कहा कि उन्होंने विगत में सुरक्षा का वाद किया था और एसा कर दिखाया।

तालेबान ने 15 अगस्त 2021 को अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता हाथ में लेने के बाद क्षेत्रीय देशों विशेकर पड़ोसी देशों से वादा किया था कि अफ़ग़ानिस्तान की भूमि से कोई भी आतंकी हमला नहीं हो सकता।

तालेबान के रक्षा मंत्रालय के प्रभारी मुल्ला मुहम्मद याक़ूब ने इन ख़बरों का खण्डन किया था कि अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुटों के शरणस्थल मौजूद हैं।  उन्होंने देशों का विश्वास हासिल करने के लिए कहा कि हम विश्व के सभी देशों को यक़ीन दिलाना चाहते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान की धरती को किसी भी देश के विरुद्ध प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा।

विशेष बात यह है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने तालेबान की ओर से वादे निभाने की बात एसी स्थिति में कही है कि जब कुछ ही दिन पहले उन्होंने कहा था कि तहरीके तालेबाने पाकिस्तान नामक गुट, अफ़ग़ानिस्तान की भूमि से पाकिस्तान के विरुद्ध हमले करता है।