अमरीका तनाव बढ़ाने का काम छोड़ देः रूस
रूस ने अमरीका से मांग की है कि वह तनाव पैदा करने वाली बातों से बचे।
रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने अमरीकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन से कहा है कि रूस के विरुद्ध पश्चिम की अतिश्योक्ति भरी बातें स्वीकार्य नहीं हैं।
उन्होंने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार की बातें अब रुक जानी चाहिए। रूस का कहना है कि माॅस्को द्वारा यूक्रेन पर हमले का पश्चिमी दावा निराधार है। एसे में पश्चिम की ओर से तनाव बढ़ाने वाली बातों को बंद किया जाए।
इसी बीच रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके बताया गया है कि सैन्य अभ्यास समाप्त हो जाने के कारण रूस के कुछ सैनिक अपनी छावनियों को वापस जा रहे हैं। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा का कहना है कि युद्ध के बारे में पश्चिमी देशों का दुष्प्रचार विफल रहा है।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता के बयान को इस संदर्भ में देखा जा रहा है कि अमरीकी चैनेल ब्लोमबर्ग ने शनिवार को अमरीकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया था कि रूस मंगलवार को यूक्रेन पर हमला कर देगा।
जिस बात को लेकर रूस अधिक चिंतित है वह है नेटो द्वारा पूर्व की ओर बढ़ने का लगातार प्रयास। रूस इस मुद्दे को अपनी सुरक्षा के लिए ख़तरे के रूप में देखता है। उसका मानना है कि नेटो का यह विस्तार भी वर्तमान तनाव बढ़ाने में प्रभावी रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए