अमरीका की सबसे भ्रष्ट राजनेता हैं हिलैरी क्लिंटनः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109594-अमरीका_की_सबसे_भ्रष्ट_राजनेता_हैं_हिलैरी_क्लिंटनः_ट्रम्प
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस देश की भूतपूर्व विदेशमंत्री को अमरीका का सबसे भ्रष्ट नेता बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०२२ १७:११ Asia/Kolkata
  • अमरीका की सबसे भ्रष्ट राजनेता हैं हिलैरी क्लिंटनः ट्रम्प

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस देश की भूतपूर्व विदेशमंत्री को अमरीका का सबसे भ्रष्ट नेता बताया है।

स्पूतनिक के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ने हिलैरी क्लिंटन पर 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जासूसी करने का आरोप लगाया है।

ट्रम्प ने कहा है कि 2016 के चुनावों में हिलैरी ने जासूसी की थी।  इसी के साथ अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा है कि देश के राष्ट्रपति पद चुनाव में आजतक जितने भी प्रत्याशी खड़े हुए हैं उनमें सबसे भ्रष्ट नेता हिलैरी क्लिंटन हैं।

उन्होंने हिलैरी क्लिंटन की कार्यवाहियों पर अमरीकी संचार माध्यमों की खामोशी की भी कड़ी निंदा करते हुए उनको पूरी तरह से अविश्वसनीय बताया।  इससे पहले न्यूयार्क टाइम्स ने हिलैरी क्लिंटन की एक तस्वीर छापी थी जिसमें उनको ट्रम्प टावर की जासूसी करते हुए दिखाया गया था।

याद रहे कि 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इस देश की भूतपूर्व विदेशमंत्री हिलैरी क्लिंटन के बीच टकराव चला आ रहा है।  दोनो ही एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार और जासूसी का आरोप लगाते रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए