रूसी झंडा भी उतार लिया गया
रूस ने यूक्रेन से अपने राजनयिकों को निकालना शुरू कर दिया
रूस ने यूक्रेन के साथ जारी तनातनी के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। रूस ने यूक्रेन से अपने राजनयिकों की निकासी की प्रकिया शुरू कर दी है।
रूसी समाचार एजेंसी के मुताबकि बुधवार को रूस ने यूक्रेन स्थित अपनी सभी राजनयिक सुविधाओं से वहां काम करने वाले कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है। रूस का कीव में दूतावास है, साथ ही खार्किव,ओडेसा और ल्वीव में रूस के वाणिज्य दूतावास हैं।
साथ ही बताया जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी स्थित रूसी दूतावास की इमारत के ऊपर से रूसी झंडा भी उतार लिया गया है।
यूक्रेन ने भी अपने नागरिकों से रूस छोड़ने के लिए कहा है।
युद्ध आरंभ हो जाने की आशंका के चलते यूक्रेन में आपातकाल घोषित करने का फैसला भी किया गया है। देश की सुरक्षा परिषद ने बुधवार को सभी इलाकों में 30 दिनों के लिए आपातकाल लागू करने का फैसला किया है। बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच तनाव में नाटकीय रूप बढ़ोतरी देखी गई।
इस बीच यूक्रेनी सेना ने बुधवार को कहा है कि पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों द्वारा गोलाबारी में एक सैनिक की मौत हो गई और छह घायल हो गए। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए