पुतीन सहित रूस के कई मंत्री अमरीकी प्रतिबंधों की ज़द में
(last modified Sat, 26 Feb 2022 05:05:36 GMT )
Feb २६, २०२२ १०:३५ Asia/Kolkata
  • पुतीन सहित रूस के कई मंत्री अमरीकी प्रतिबंधों की ज़द में

अमरीका के वित्त मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति सहित इस देश के दो अन्य मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी करके रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन, वहां के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ और रूस के रक्षामंत्री सरगेई शोइगो पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

इस अमरीकी बयान के अनुसार यूक्रेन पर रूस के सुनियोजित हमले के कारण वाशिंगटन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रूस के राष्ट्रपति वहां के विदेशमंत्री और रक्षामंत्री के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए हैं।  इसी बीच यूरोपीय संघ ने भी रूसी नेताओं के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने की बात कही है।

यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों के प्रभारी जोज़ेप बोरेल ने बसल्ज़ में पत्रकारों को बताया है कि यूरोपीय संघ ने रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन और रूसी विदेशमंत्री सरेगेई लावरोफ को प्रतिबंधों की सूचि में शामिल कर लिया है।  यूक्रेन के विरुद्ध रूसी सैन्य कार्यवाही के बाद से पश्चिमी देश अपनी प्रतिक्रिया में अबतक रूस पर कई प्रकार के प्रतिबंधों की घोषणा कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति पुतीन ने गुरूवार 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले का आदेश जारी किया था।  पुतीन का यह आदेश, पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क और लोहान्स्क क्षेत्रों को मास्को द्वारा मान्यता देने के बाद सामने आया।  पुतीन का कहना है कि यूक्रेन के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही का उद्देश्य उसे सैन्यवाद से रोकना है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए