दोनबास में यूक्रेन के सैकड़ों सैनिकों ने हथियार डाल दिये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109872-दोनबास_में_यूक्रेन_के_सैकड़ों_सैनिकों_ने_हथियार_डाल_दिये
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इस देश के सैनिकों से कहा है कि वे न तो हथियार डालें और न ही पीछे हटें फिर भी यूक्रेन के सैनिक सामूहिक रूप से हथियार डाल रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २६, २०२२ १५:५० Asia/Kolkata
  • दोनबास में यूक्रेन के सैकड़ों सैनिकों ने हथियार डाल दिये

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इस देश के सैनिकों से कहा है कि वे न तो हथियार डालें और न ही पीछे हटें फिर भी यूक्रेन के सैनिक सामूहिक रूप से हथियार डाल रहे हैं।

रूसी टीवी चैनल ने इस बात की खबर दी है कि यक्रूनी सैनिक दोनबास क्षेत्र में आत्म समर्पण कर रहे हैं।

रूसी टीवी पर हथियार डालने वाले यूक्रेनी सैनिकों को एक बड़े हाल में दिखाया गया और वे लोगान्सकी के व्यवहार से प्रसन्न हैं और उनमें से कुछ अपने परिजनों से फोन पर बात कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने दोनेत्स्क और लुहान्सक गराज्यों को अलग देश के रूप में मान्यता देने के बाद 24 फरवरी से हमले का आदेश दे दिया है जिसके बाद रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के मध्य युद्ध जारी है और इस युद्ध में अब तक भारी जानी व माली तबाही के समाचार हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए