उत्तर कोरिया ने किया आठवां मिसाइल परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109912-उत्तर_कोरिया_ने_किया_आठवां_मिसाइल_परीक्षण
दक्षिणी कोरिया की सेना ने रविवार को पुष्टि की है कि उत्तरी कोरिया ने मिसाइल का परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २७, २०२२ १८:१० Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया ने किया आठवां मिसाइल परीक्षण

दक्षिणी कोरिया की सेना ने रविवार को पुष्टि की है कि उत्तरी कोरिया ने मिसाइल का परीक्षण किया है।

यूनहाप समाचार एजेन्सी के अनुसार दक्षिणी कोरिया का यह दावा है कि उत्तरी कोरिया ने आठवां मिसाइल परीक्षण किया है।

दक्षिणी कोरिया के अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी कोरिया ने अपने पूर्वी क्षेत्र से इस मिसाइल का परीक्षण किया है जो संभवतः बैलिस्टिक मिसाइल है।

हालांकि जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जिसे बहुत जल्दी सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

इस साल उत्तरी कोरिया ने जनवरी के महीने में कई मिसाइल दाग़े थे किंतु 29 जनवरी के बाद से यह उसका पहला परीक्षण है।  पिछले महीन उत्तरी कोरिया ने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम के अन्तर्गत कई मिसाइलों का परीक्षण किया था जिससे इस बात की संभावना को बल मिलने लगा था कि वह इससे बड़े परीक्षण करने में सक्षम है।

रविवार को उत्तरी कोरिया की ओर से किया जाने वाला मिसाइल परीक्षण, दक्षिणी कोरिया में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से कुछ पहले किया गया है।  अमरीकी प्रतिबंधों का दंश झेल रहा उत्तरी कोरिया, हर प्रकार की अमरीकी धमकी का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से अपनी रक्षा क्षमता को मज़बूत बनाए जा रहा है।

उत्तरी कोरिया की ओर से पहले ही यह बात कही जा चुकी है कि जबतक अमरीका, पियुंगयांग की शासन व्यवस्था को गिराने के उद्देश्य से अपनी शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां नहीं रोकता उस समय तक वह अनपे परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को जारी रखेगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए