यूक्रेन संकट के कारण हम बहुत पैसा कमा सकते हैंः मिस्र
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109928-यूक्रेन_संकट_के_कारण_हम_बहुत_पैसा_कमा_सकते_हैंः_मिस्र
मिस्र का कहना है कि यूक्रेन संकट के कारण गैस के निर्यात को बढ़ाकर हम अधिक धन काम सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २७, २०२२ २०:१३ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन संकट के कारण हम बहुत पैसा कमा सकते हैंः मिस्र

मिस्र का कहना है कि यूक्रेन संकट के कारण गैस के निर्यात को बढ़ाकर हम अधिक धन काम सकते हैं।

मिस्र के मंत्रीमण्डल के प्रवक्ता ने बताया है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद क़ाहिरा के पास अधिक पैसा कमाने का बहुत अच्छा अवसर है।

रश्याअलयौम के अनुसार नादिर सअद ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले और उसके परिणाम स्वरूप ईंधन के मूल्यों में वृद्धि के कारण यह मिस्र के लिए कमाई का यह सुनहरा अवसर हो सकता है।  उन्होंने कहा कि हम तो पहले से ही गैस के निर्यात के पक्ष में थे।

मिस्री मंत्रीमण्डल के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे लिए यह संभव है कि हम प्राकृतिक गैस के निर्यात की मात्रा को अधिक कर दें।  यूक्रेन के विरुद्ध रूस की सैन्य कार्यवाही के बाद यूरोपीय संघ के लिए रूस की गैस के निर्यात के रूकने की संभावना बहुत अधिक है।  यही कारण है कि वे देश जिनके पास प्राकृतिक गैस के भण्डार हैं वे यूरोप को निर्यात की जाने वाली प्राकृतिक गैस की भरपाई कर सकें।

यूरोपीय संघ अपनी आवश्यकता की 40 प्रतिशत प्राकृतिक गैस, रूस से आयात करता है।  पिछले साल यूरोपीय संघ ने रूस से 130 अरब घनमीटर गैस का आयात किया था।  इतनी अधिक मात्रा में एकदम से गैस की आपूर्ति के रुक जाने से यूरोपीय संघ के लिए कई प्रकार की समस्याएं पेश आ सकती हैं विशेषकर सर्दी के इस मौसम में।

उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने गुरूवार को यूक्रेन पर हमले का आदेश जारी किया था।  विलादिमीर पुतीन का यह आदेश पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क और लूहान्स्क क्षेत्रों को मान्यता देने के बाद जारी किया गया।  रूस का कहना है कि यूक्रेन तथा प्रथकतावादियों के बीच जारी संकट के समाधान के लिए सन 2014-2015 में होने वाले समझौते के बारे में यूक्रेन ने अपने वचनों का पालन नहीं किया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए