यूरोप के हवाई अड्डों पर भटकते रूसी नागरिक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109988-यूरोप_के_हवाई_अड्डों_पर_भटकते_रूसी_नागरिक
रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद वहां हज़ारों नगारिक यूरोपीय हवाई अड्डों पर भटक रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०२२ १४:४८ Asia/Kolkata
  • यूरोप के हवाई अड्डों पर भटकते रूसी नागरिक

रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद वहां हज़ारों नगारिक यूरोपीय हवाई अड्डों पर भटक रहे हैं।

रूसी संचार माध्यमों के अनुसार यूरोपीय संघ की ओर से माॅस्को के विरुद्ध प्रतिबंधों के फैसले के बाद इस देश के हज़ारों नागरिक यूरोपीय देशों के हवाई अड्डों पर भटकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रूस के सरकारी टीवी के अनुसार इस समय रूस के बहुत से नागरिक स्वदेश वापसी के लिए यूरोपीय देशों के हवाई अड्डों पर परेशानी में इधर-उधर भटक रहे हैं।

अबतक ब्रिटेन, फ़िनलैण्ड, रोमानिया, बुल्गारिया, चेक गणराज्य, लिथवानिया और स्टोनिया ने अपनी वायु सीमाओं को रूसी एयर लाइन्स के लिए बंद कर दिया है।

यूरोपीय देशों की ओर से की जाने वाली इस कार्यवाही के जवाब में रूसी संघीय उड्डयन एजेंसी ने घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के मुताबिक़, अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के मानकों के आधार पर मास्को ने रूसी एयरलाइंस की उड़ानों पर यूरोपीय देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में, 36 देशों की एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रतिबंधित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यूरोपीय देशों के हवाई अड्डों पर मौजूद रूसी नागरिकों के लिए अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे कैसे अपने देश वापस जाएंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए