यूक्रेनी राष्ट्रपति की हत्या की साज़िश नाकाम
यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख एलेक्सी दानियालोफ़ ने गत रात्रि एलान किया है कि इस देश के सैनिकों ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की हत्या की साज़िश को नाकाम बना दिया।
उन्होंने कहा कि चेचनियाई बलों का एक विशेष गुट इस साज़िश के पीछे था और यूक्रेनी सैनिकों ने इस गुट को तबाह कर दिया।
ज्ञात रहे कि गत गुरूवार 24 फरवरी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन की आधिकारिक घोषणा के बाद से यूक्रेन में रूस का विशेष सैन्य आप्रेशन आरंभ हुआ है।
रूस ने एलान किया है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य ऑप्रेशन आरंभ होने का मतलब युद्ध आरंभ होना नहीं है बल्कि इस ऑप्रेशन का लक्ष्य विश्व स्तर पर होने वाले युद्ध को रोकना है परंतु अमेरिका और यूरोप सहित विश्व के बहुत से देशों ने रूसी कदम की भर्त्सना की और रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये हैं।
इसी बीच कनाडा ने एलान किया है कि वह इस देश के जलक्षेत्रों और बंदरगाहों में मछली पकड़ने वाली रूसी नौकाओं के प्रवेश को रोकेगा।
बहुत से जानकार हल्कों का मानना है कि यूक्रेन में जो कुछ हो रहा है वह अमेरिका और नैटो की नीतियों और उनके क्रियाकलापों का परिणाम है और अमेरिका और नैटो अशांति के स्रोत हैं। ये जानकार हल्के अफगानिस्तान को उदाहरण के तौर पर पेश करते हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!