परमाणु ख़तरे से बहुत नज़दीक हो चुकी है मानवताः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110058-परमाणु_ख़तरे_से_बहुत_नज़दीक_हो_चुकी_है_मानवताः_राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ का कहना है कि वर्तमान समय में मानवता, परमाणु ख़तरे के बहुत ही निकट पहुंच चुकी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०३, २०२२ १७:५७ Asia/Kolkata
  • परमाणु ख़तरे से बहुत नज़दीक हो चुकी है मानवताः राष्ट्रसंघ

संयुक्त राष्ट्रसंघ का कहना है कि वर्तमान समय में मानवता, परमाणु ख़तरे के बहुत ही निकट पहुंच चुकी है।

राष्ट्रसंघ की मानवाधिकार परिषद के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि आज के हालात में पूरी मानवता के लिए परमाणु ख़तरा बढ़ता जा रहा है।

माइकल बाशलेट ने गुरूवार को एक बैठक में कहा कि यूक्रेन के विरुद्ध रूसी कार्यवाही के बाद कई तरह के ख़तरे बढ़े हैं।  उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में इस समय यह ख़तरा अधिक गंभीर होता जा रहा है।

विशेष बात यह है कि यूक्रेन संकट के बाद परमाणु हथयारों के प्रयोग को लेकर बयानबाज़ी बहुत तेज़ हो गई है।  हालांकि रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ ने गुरूवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि परमाणु युद्ध का विचार पश्चिमी नेताओं के दिमाग़ में भरा हुआ है।  उन्होंने कहा कि वे लोग ही लगातार इस बारे में बयान दे रहे हैं।

ज्ञात रहे कि परमाणु ख़तरे की बात उस समय से अधिक की जाने लगी जब रूस के राष्ट्रापति विलादिमीर पुतीन ने रविवार को इस देश के परमाणु सैन्य बलों को अलर्ट रहने का आदेश जारी करते हुए किसी भी परिस्थिति का समाना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए