यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए पुतिन ने रखी शर्त
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रविवार को अपने तुर्क समकक्ष रजब तैयब अर्दोगान से कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले को रोकने के लिए कीएव को लड़ाई बंद करनी होगी और मास्को की सभी शर्तों को मानना होगा।
पुतिन ने अर्दोगान के साथ टेलीफ़ोन पर हुई बातचीत में कहाः यूक्रेन में रूस का विशेष सैन्य अभियान उसी समय रुक सकता है कि जब कीएव हमले बंद करे और रूस की मांगे पूरी करे।
क्रेमलिन द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने तुर्क राष्ट्रपति अर्दोगान को यूक्रेनी पक्ष के साथ वार्ता का आश्वासन दिया है।
हालांकि पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन ने वार्ता को अपनी सेना को पुनः संगठित करने के लिए अवसर के तौर पर इस्तेमाल किया तो इसका बुरा अंजाम होगा। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए