यूक्रेन युद्ध में अबतक 100 अरब डाॅलर का नुक़सान
यूक्रेन के राष्ट्रपति के आर्थिक सलाहकार ने बताया है कि देश को युद्ध से अबतक 100 अरब डाॅलर का नुक़सान हो चुका है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार वालेग ओस्तेंको ने बताया है कि इस समय हमारी आधी से अधिक कंपनियां अपना काम नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे कंपनियां जो थोड़ी बहुत गतिविधिया कर भी रही हैं उनकी क्षमता से पूरा लाभ नहीं उठाया जा रहा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति के आर्थिक मामलों के सलाहकार ने बताया है कि देश को युद्ध से होने वाले नुक़सान की आरंभिक समीक्षा बताती है कि हमें कम से कम 100 अरब डाॅलर का नुक़सान हो चुका है। उनका कहना था कि इस समय हमारा देश वास्तविक विनाश से गुज़र रहा है जिसका अनुमान दूसरे नहीं लगा सकते।
इसी बीच यूक्रेन की राजधानी कीएव के महापौर वीताली कलीचकू ने शुक्रवार को बताया है कि पिछले 15 दिनों के दौरान राजधानी के आधे नागरिक शहर छोड़कर जा चुके हैं। याद रहे कि यूक्रेन युद्ध आज भी जारी है जिसमें बड़े पैमाने पर विनाश हुआ है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए