अमेरिकी छावनी पर बरसे राकेट
इराक के दियाला प्रांत में अमेरिका की हवाई छावनी अलबलद पर राकेटों से हमला किये जाने के समाचार हैं।
साबेरीन न्यूज़ चैनल ने दियाला प्रांत के अलखालिस नगर में कई विस्फोटों की आवाज़ सुने जाने की सूचना दी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार कई राकेटों के फायर किये जाने के बाद सलाहुद्दीन के दक्षिण में स्थित अलबलद हवाई छावनी को निशाना बनाया गया।
सूत्रों के अनुसार इन राकेटों को दियाला प्रांत के अलखालिस नगर के गावों से अमेरिका की हवाई छावनी बलद की ओर फायर किया गया था। सूत्रों ने अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।
लेबनान के अलमयादीन चैनल ने भी एलान किया है कि अमेरिका की अलबलद छावनी की ओर चार राकेट फायर किये गये हैं।
हालिया एक- दो वर्षों के दौरान अमेरिकी ठिकानों और अमेरिका के सैनिक काफिलों पर हमलों में गति आ गयी है।
ज्ञात रहे कि अलबलद छावनी इराक में सबसे बड़ी हवाई छावनी है जो राजधानी बगदाद के 64 किलोमीटर उत्तर में है और समुद्र की सतह से 49 मीटर की ऊंचाई पर है और इस छावनी का निर्माण 80 के दशक में पूर्व यूगोस्लाविया ने किया था।
प्राप्त समाचारों के अनुसार अलबलद छावनी का क्षेत्रफल 25 वर्गकिलोमीटर है और इसके अंदर उड़ान भरने के दो टर्मिनल हैं और दर्जनों युद्धक विमानों को इसके अंदर रखा जा सकता है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!