अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 अमेरिकी सैनिक मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110632-अमेरिकी_युद्धक_विमान_दुर्घटनाग्रस्त_4_अमेरिकी_सैनिक_मारे_गये
अमेरिका का एक युद्धक विमान नार्वे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार सैनिकों की मौत हो गयी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १९, २०२२ २३:२१ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 अमेरिकी सैनिक मारे गये

अमेरिका का एक युद्धक विमान नार्वे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार सैनिकों की मौत हो गयी।

रोयटर्ज़ के अनुसार नैटो का सैन्य अभ्यास चल रहा था कि मौसम की खराबी के कारण स्थानीय समय के अनुसार 6 बजकर 26 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नार्वे की सेना ने बताया है कि विमान में सवार चार अमेरिकी सैनिकों के मरने की पुष्टि हो गयी है।  

नॉर्वे की सेना के मुताबिक दुर्घटना का शिकार विमान अमेरिकी नौसेना का वी-22बी ऑस्प्रे था।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस अभ्यास का यूक्रेन युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि शुक्रवार की रात हुई इस दुर्घटना में अमेरिका के 4 सैनिकों की मौत हो गयी। हम मारे गए सैनिकों के परिवारों और साथियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।

ज्ञात रहे कि 14 मार्च से नैटो का सैन्य अभ्यास आरंभ हुआ है जिसमें 27 देशों के लगभग 30,000 सैनिक, 220 विमान और 50 जहाज शामिल हैं। गैर नैटो सदस्य फिनलैंड और स्वीडन भी भाग ले रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास पहली अप्रैल को समाप्त होगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए