यूक्रेन जंग में पहली बार हाइपरसोनिक मीज़ाइल का प्रयोग हुआ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110646-यूक्रेन_जंग_में_पहली_बार_हाइपरसोनिक_मीज़ाइल_का_प्रयोग_हुआ
रूस ने 18 मार्च को यूक्रेन में पहली बार अपनी नवीनतम किंझल हाइपरसोनिक मीज़ाइलों का इस्तेमाल देश के पश्चिम में एक हथियार भंडारण स्थल को नष्ट करने के लिए किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २०, २०२२ ०९:१३ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन जंग में पहली बार हाइपरसोनिक मीज़ाइल का प्रयोग हुआ

रूस ने 18 मार्च को यूक्रेन में पहली बार अपनी नवीनतम किंझल हाइपरसोनिक मीज़ाइलों का इस्तेमाल देश के पश्चिम में एक हथियार भंडारण स्थल को नष्ट करने के लिए किया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रूस की समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने कहा कि यह पहली बार था कि मॉस्को ने पश्चिमी यूक्रेन में संघर्ष के दौरान किंझल हाइपरसोनिक हथियारों का उपयोग किया।

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि हाइपरसोनिक मिसाइल ने इवानो-फ्रांकिवस्क क्षेत्र के डेलियाटिन गांव में एक भूमिगत भंडार को नष्ट कर दिया जहां यूक्रेन की सेना की मीज़ाइलें और अन्य उपकरण रखे गए थे।

कोनाशेनकोव ने बताया कि रूसी सेनाओं ने पोतरोधी मीज़ाइल प्रणाली बैस्टियन का इस्तेमाल कर ओडेसा के ब्लैक सागर तट पर स्थित यूक्रेन के सैन्य ठिकाने को नष्ट कर दिया।

रूस ने इस हथियार का प्रयोग सर्वप्रथम 2016 में सीरिया में किया था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किंझल मिज़ाइल को “एक आदर्श हथियार” करार दिया है जो ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक तेज़ी से उड़ान भरती है और वायु-रक्षा प्रणालियों को चकमा दे सकती है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए