तीसरे विश्व युद्ध का ख़तरा बढता जा रहा हैः ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस के साथ वार्ता की विफलता की स्थति में तीसरा विश्वयुद्ध आरंभ हो सकता है।
विलेदोमीर ज़ेलेंस्की का कहना है कि वार्ता का विफलता का अर्थ है तीसरे विश्व युद्ध का आरंभ।
माॅस्को की ओर से मारियुपोल के लोगों से हथियार डालने की वारनिंग के बीच यूक्रेन के रूस के सामने घुटने टेकने से इन्कार कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने विश्व को पुनः याद दिलाया है कि रूस के साथ होने वाली वार्ता यदि विफल हो जाती है तो फिर पूरी दुनिया के लिए संकट पैदा हो सकता है। उनका मानना है कि एसी स्थति में तीसरा विश्व युद्ध आरंभ हो सकता है।
सीएनएन से बात करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा कि वे रूसी राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन के साथ सीधी वार्ता के लिए तैयार हैं। ज़ेलेंस्की का यह मानना है कि वार्ता की युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र उचित मार्ग है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि वार्ता के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि रूस ने यूक्रेन के मारियूपोल नगर के लोगों से हथियार डालने की मांग की है जिसे यूक्रेन की सरकार ने रद्द कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि हथियार डालने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
अभी रूस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसके प्रस्ताव को ठुकराने की स्थति में किस प्रकार की कार्यवाही की जा सकती है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए