भारत की नीति सराहनीय हैः इमरान खान
यूक्रेन के बारे मेंं भारत ने जो नीति अपनाई है उसकी इमरान खान ने सराहना की है।
यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में पश्चिम के दबाव के मुक़ाबले में भारत ने जो विदेश नीति अपनाई है उसकी प्रशंसा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी की है। रश्या टूडे के अनुसार इमरान ख़ान ने कहा कि यूक्रेन को लेकर भारत ने अच्छी नीति अपनाई।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में यूक्रेन को लेकर होने वाली हालिया बैठक में भारत ने यूएई और चीन के साथ रूस के विरुद्ध निगेटिव वोटिंग की। रूस ने इस प्रस्ताव को वीटो कर दिया।
रूस के विरुद्ध अमरीका और पश्चिम के प्रतिबंधों के बावजूद भारत अब रूस से तेल की ख़रीद में वृद्धि करना चाहता है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने एक संबोधन में इस्लामाबाद द्वारा यूक्रेन को लेकर तटस्थ नीति अपनाए जाने के बारे में यूरोप द्वारा उसकी आलोचना किये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
इमरान ख़ान का कहना था कि पाकिस्तान, पश्चिम के आदेश का पालन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी विदेश नीति, राष्ट्रीय हितों के आधार पर बनाता है।
ज्ञात रहे कि रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने 24 फरवरी को यूक्रेन के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही करने का आदेश दिया था। यूक्रेन युद्ध को आरंभ हुए तीन सप्ताह का समय गुज़र चुका है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए