यूक्रेन में कम से कम 900 नागरिक मारे गएः राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इसकी पुष्टि की है कि यूक्रेन युद्ध में अबतक कम से कम 900 आम लोग मारे गए हैं।
यूक्रेन के विरुद्ध रूस की सैन्य कार्यवाही अब 27वें दिन में पहुंच गई है।
इसी बीच राष्ट्रसंघ ने बताया है कि 39 बच्चों सहित 900 आम नागरिक इस युद्ध की भेंट चढ़ चुके हैं। अपनी रिपोर्ट में राष्ट्रसंघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूक्रेन युद्ध में 1496 लोग अबतक घायल हो चुके हैं।
राष्ट्रसंघ के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लोगों को अधिकतर नुक़सान गोलाबारी और विस्फोटों से हुआ है। इस रिपोर्ट में इस बात पर बल दिया गया है कि वास्तविक क्षति उससे कहीं अधिक जिसके बारे में बातें की जा रही हैं।
हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इसी बीच रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन के साथ वार्ता करने की तत्परता जताई है। यूक्रेन युद्ध के चलते इस घटनाक्रम पर वैश्विक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब रूस के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने के लिए कूटनैतिक दबाव में तेज़ी आती जा रही है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए